20 अगस्त 2010
पुरे भारत में सड़क जाम किये जाते रहे है एक बकरी मरने से ले कर इंसान के मरने तक | और भारतीये नेताओं का तो क्या कहना 100 में 80 बेईमान है फिर भी दुसरो पर ऊँगली जरुर उठायेगें कहेंगे मेरा भारत महान | कहने को जनता का राज है मगर जनता बे हाल है | सरकारी कर्यालयों में बिना प्रसाद चढाये काम आगे बड़ता ही नहीं है, जिस विधयक जी के लिए चुनाव में जनता कड़ी धुप,बर्षा और पुलिस से बेखोफ़ हो कर उन्हें वोट करती है वही नेता जी अपनी जनता को सड़क जाम करने पर मजबूर कर देते है | बीडिओ साहब,डिएम साहब या फिर नजदीक के थाना या फिर मुखिया जी एक आदमी की समस्या सुनना जरुरी नहीं समझते जबतक पीड़ित व्यक्ति अपनी समस्या को ले कर सड़क पर न उतर जाये | जनता दरबार के नाम पर कितने पीड़ितों का मामला हल हुआ है ? ,समस्या वंही है सिर्फ सरकार बदलती रही है | आखिर सड़क जाम कर के कितनो का समस्या हाल होता रहेगा ? | एक मामला बताना चहुँगा की मधुबनी जिला के पंडौल विधान सभा के भाजपा विधायक श्री विनोद नारायण झा ने सकरी दरबार टोला में 4 .5 लाख से एक सड़क निर्माण के लिए राशी पास की,कार्यपालक अभियंता मधुबनी ने काम शुरू किया मगर टोला के एक दबंग व्यक्ति ने मुख्य सड़क के काम को अपने निजी रास्ते पर काम करना शुरू कर दिए | मैंने इसकी लिखित सुचना विधयक,डिएम,एसडिओ एवं देवेन्द्र प्रसाद यादव को दिया किसी ने इस बात पर ध्यान देना जरुरी नहीं समझा | सड़क दबंग घर तक बन कर तैयार हो गया,जिनके लिए ये सुविधा दिया गया वो अब भी कीचड़ में चलने को मजबूर है | हमने सड़क जाम करना इस लये वाजिब नहीं समझा के नाहक में N H 57 जाम होगा तो हजारों यात्रियों को परेशानी होगी,कई लोगो की ट्रेन छूटेगी,तो कई की नोकरी छूटेगी,कई लोगों इलाज नहीं होने से परेशान होंगे | यही वो मज़बूरी है जब हम ज़ाम करते है
क्या ऐसा नहीं हो सकता के एक ही आवेदन पर कार्यवाही होने लगे ? समस्या निदान के लिए एक समय निर्धारित हो जाये ? मुखिया सरपंच पर जिम्मेदारी हो समस्या को अधिकारी तक पहुचने की,उसके बाद अगर समस्या बनी रहे तो डिएम,बीडियो आदि पर कोर्ट मामला दर्ज करे ? समाप्त
आप का प्यारा
अयाज़ महमूद रूमी
प्रेस रिपोटर प्रभात ख़बर
पंडौल मधुबनी
फ़ोन नम्बर 9708137399
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
Disqus Shortname
msora
Comments system
[disqus]
सार्थक व विचारणीय प्रस्तुती ... आप अपना इ.मेल और फोन नंबर भी अपने ब्लॉग के प्रोफाइल में लिखें ,जिससे आपसे संपर्क किया जा सके ...
जवाब देंहटाएंटिपण्णी में वर्ड भेरिफिकेसन हटा दें ,इसका कोई फायदा नहीं है ...
जवाब देंहटाएं