पश्चिम बंगाल के तिनसुकिया से चुराई गई चाय पत्ती पंडौल थाना के नवहत गावों से पंडौल थाना ने गुप्त सूचना पर
बरामद किया | पंडौल थाना प्रभारी हरीश कुमार सिंह ने बताया कि बीते रात सूचना मिली के नवहत गावों निवासी
राजा यादव,गणेश यादव,मंगल पासवान एवं रामउध्गार यादव के यहाँ भारी मात्रा में चोरी का चाय पत्ती रखा गया
है,सुचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए थाना ने नगर थाना एवं सकरी थाना के सहयोग से आरोपियों को धर-दबोचने के लिए नवहत गावों पहुँच कर गणेश यादव के घर से 32 बैग (लग-भग 800 के.जी )चाय पत्ती बरामद किया,और गणेश यादव को धर-दबोचा | पूंछ ताछ के उपरांत उसकी निसंदेहि पर नवहत निवासी रामनारायण पासवान के घर से पुलिस ने 95 बैग (लग-भग 2375 के.जी ) चाय पत्ती बरामद किया वंही रामनारायण पासवान पुलिस से बच निकला | जप्त किये गए पत्ती का मूल्य 5 लाख रु आँका जा रहा है | पुलिस ने बताया के एक सप्ताह पूर्व खजोली थाना में तिनसुकिया से कोलकाता के चली ट्रक को चोरी के नियत से दुसरे ट्रक में डाल कर खजोली भेजा गया था,जंहा ट्रक एवं ट्रक ड्राइवर नन्द लाल यादव पुलिस के हत्थे लग गया था,पुलिस को शंका है कि नवहत से बरामद पत्ती भी उसी मामला से अयाज़ महमूद रूमी
प्रभात ख़बर 9708137399
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें