https://madhubanikhabar.blogspot.com/google4b43c0dd134b34c0.html साहरघाट से अपहृत लड़की मुंबई में मिली | Madhubani news+

साहरघाट से अपहृत लड़की मुंबई में मिली


मधवापुर (मधुबनी), साहरघाट थाना कांड सं. 93/11 की अपहृता को अपहरणकर्ता सहित मुंबई पुलिस ने शनिवार रात बरामद कर स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी है। सूचना मिलते ही रविवार को थानाध्यक्ष देवलाल यादव दो पुलिस जवानों के साथ मुंबई के लिए प्रस्थान कर गये हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि अपहृता काजल को मुंबई के भिवन्डी थाना क्षेत्र में रखा गया है। इस बात की सूचना तत्काल थानाध्यक्ष देवलाल यादव ने मुंबई के भिवन्डी थानाध्यक्ष को दी। भिवन्डी पुलिस ने लड़की एवं अपहरणकर्ता को बरामद कर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मालूम हो कि स्थानीय थाना क्षेत्र के साहरघाट गांव से बीते 12 अक्टूबर को थाना क्षेत्र के बैरवा गांव निवासी रामप्रवेश सहनी ने उससे ट्यूशन पढ़ने वाली भीम मंडल की 16 वर्षीय काजल कुमारी का शादी की नियत से अपहरण कर लिया था। इस संबंध में लड़की के पिता भीम मंडल ने लड़की के अपहरण की एक प्राथमिकी शनिवार को स्थानीय थाना में दर्ज करवायी थी।
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Disqus Shortname

msora

Comments system

[disqus]