Prasoon Pankaj,ayaz mahmood Rumi

एक वो भी वक्त था जब दरभंगा
की सबसे मशहूर गायनोकॉलॉजिस्ट डॉ सुनीति सिन्हा ही थी, ये डॉ सुनीति सिन्हा का ही क्लीनिक था जहां अब तक दरभंगा
के हजारों बच्चों का जन्म हो चुका होगा। आज का दिन दरभंगावासियों के लिए शोक का दिन
है क्योंकि हमारे बीच अब डॉ सुनीति सिन्हा नहीं रहीं।
डॉ सुनीति सिन्हा के निधन
की खबर को सुनने के बाद से समस्त दरभंगा में शोक की लहर फैल गई है। आज की तारीख में
तो दरभंगा के चप्पे चप्पे पर प्राइवेट अस्पताल और गायनोकॉलॉजिस्ट डॉक्टरों के क्लीनिक
खुल चुके हैं लेकिन एक समय था जब लोग गर्भवती महिलाओं की पहली पसंद डॉ सुनीति सिन्हा
ही हुआ करती थीं। डॉ सुनीति सिन्हा का व्यवहार आज भी लोगों को याद आ रहा है।
डॉ सुनीति सिन्हा के निधन
की खबर दरभंगावासियों के लिए एक सदमे के समान है। हम आपको बता दें की सुनीति सिन्हा
एक ऐसी डॉक्टर थीं जो अपने मरीजों को एक मां के समान ख्याल रखती थीं। डॉ सुनीति सिन्हा
जहां अपने मरीजों को लाड़ प्यार भी करती थीं वहीं पर उनकी गलतियों पर डांट-फटकार लगाने
में भी कोताही नहीं बरतती थीं। एक डॉक्टर और मरीज का क्या संबंध होता है इसके बारे
में आपको दरभंगा की सैकड़ो हजारों महिलाएं डॉ सुनीति सिन्हा के संस्मरण को याद करके
आसानी से बता सकती हैं |
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें