https://madhubanikhabar.blogspot.com/google4b43c0dd134b34c0.html घर में गुस गोली मारने आया युवक धराया | Madhubani news+

घर में गुस गोली मारने आया युवक धराया


अयाज़ महमूद रूमी


पंडौल थाना में दर्ज मामले के अनुसार दो पक्षोंमें चल रहे जमीनी विवाद में एक पक्ष के सहयोगी पंडौल निवासी दिलीप कुमार सिंह शराब के नशे में पिस्तौल के साथ सोमवार की रात जा घुसा द्य इसी बिच पिंटू मिश्रा वहा पहुंचा जिसे देखते ही दिलीप सिंह ने अपने कमर से पिस्तौल उसपर जान से मारने के नियत से गोली चलाने की कोशिश की लेकिन गोली नहीं चली द्य इमामले को लेकर दिलीप सिंह व उसके  साथ मधुबनी भौवारा निवासी अरुण राय व राहुल मिश्रा व अन्य तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पंडौल थाना प्रभारी लाल बाबु पासवान पुलिस बल के साथ वहा पहुँच एक पिस्तौल, एक मैगजीन व दो गोली के साथ नशे की हालत में धड़ दबोचा । ईलाज व मेडिकल जाँच के लिए पंडौल रेफरल अस्पताल लाया गया । जहां से सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया गया । जहां वह ईलाजरत है । ईलाज के दौड़ान दिलीप सिंह ने पुलिस को बयान दिया है की पिन्टू मिश्रा व उसके सहयोगी ने जबरन उसे पकड़ उसके मुंह में शराब डाली व उसे फंसाने के लिए  हाथ में पिस्तौल थमा दी है ।

क्या है मामला-
बतादें की पंडौल बाजार स्थित 17 धुर जमीन खाता खेसरा 844 845 के लिए पंडौल निवासी राम सुन्दर मिश्रा के बेटे मदन मोहन मिश्रा व सोहराई निवासी गणेश मिश्रा के बेटे पिन्टू मिश्रा के बिच वर्ष 2015 से ही विवाद चल रहा है । जिसमें विगत एक अप्रैल को न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने पिन्टू मिश्रा को दखल देहानी करवाई थी । फिर भी दोनों पक्षों के बिच 25 अप्रैल को पुन विवाद हुआ था । जिसमें दोनों पक्षों ने पंडौल थाने में मामला दर्ज करवाया था । जिसमें दोनों पक्षों से लगभग दो दर्जन लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज करवाया गया है । दिलीप सिंह भी उस मामले का नामजद अभियुक्त है ।

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Disqus Shortname

msora

Comments system

[disqus]