ज़ाहिद अनवर (राजु) / दरभंगा-सहयोग रूमी सकरी
दरभंगा--आज जाले प्रखंड के पश्चिमी पंचायत के नुनिया टोला के लक्ष्मण महतो की 65 वर्षीया पत्नी पार्वती देवी का शव स्थानीय शेख मुहल्ला स्थित मो. सलाम शेख के घर के पीछे झारी में पाए जाने से सनसनी फैल गयी। मृतक के शव को देखने सैकड़ो की संख्या में लोग उक्त स्थल पर उमड़ पड़े। मृतिका का चेहरे तेजाब से जला हुआ था। लोगो का कहना था कि उसकी हत्या कर शव की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरा को तेजाब से जलाया गया है। मृतिका के देवर रामेश्वर महतो ने बताया कि मृतिका को लकबा मार दिया था जिस कारण वह ठीक से चल भी नहीं सकती थी। बीते शनिवार की सुबह उसे उसके बिछावन पर नहीं देख उसकी खोजबीन की गई। उसके खोजबीन के लिए लाउडस्पीकर से संपूर्ण गांव व आस-पास के गांवों में उसके हुलिया व गुम होने की सूचना टेम्पो द्वारा प्रसारित कराई गई थी। वहीं रविवार को शेख मुहल्ला स्थित मो.सलाम शेख के घर के पीछे झारी में आबारा कुत्ता व कौवा का झुंड देख लोगो की नजर उधर गया जहां उक्त महिला का शव देखा गया। घटना की सूचना जाले थाना पुलिस को दिया गया जहां जाले थाना पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें