पंडौल।अयाज महमूद रुमी, 9708137399
बाल विकास परियोजना पंडौल के दिशा निर्देश में पंचायत श्रीपुर हाटी दक्षिण के वार्ड नंबर चार आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 29 पर महिला पर्यवेक्षिका डा. मधुश्री सिन्हा, एलएस सरिता कुमारी,बीसी शिशु सिन्हा के उपस्थिति में राष्ट्रीय पोषण माह व गोद भराई कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पंचायत क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, गर्भवती महिलाओं, धात्री माता व उपस्थित लाभार्थी को संबोधित करते हुए एलएस डा. सिन्हा ने पोषण से संबंधित जानकारी दी। कार्यक्रम में शामिल सेविका व सहायिका ने रंगोली के माध्यम से उपस्थित लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम स्थल पर गोद भराई गर्भवती माताओं को किया गया। कार्यक्रम में सेविका रानी झा, उषा देवी, देवता झा, विश्वमोहिनी देवी, विभा देवी, अंजना कुमारी, अंजू देवी, रंजना देवी, कविता देवी, गणेश यादव, कमल यादव,नरेण चौरसिया सहित क्षेत्र के दर्जनों लाभार्थी शामिल थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें