पंडौल ।अयाज़ महमूद रुमी, 9708137399
प्रखंड मे चल रहे प्रशिक्षण सभागार मे मुखिया के बदले उनके पति प्रशिक्षण लेने पहुंचे। सोमवार को तीन दिवसीय प्रशिक्षण का उद्घटन बीडीओ डॉ अभिजीत चौधरी ने उदघाटन किया।
वीडियो-https://youtu.be/rmB6vSudeFM
पंडौल मुख्यालय स्थित एसके प्लस टू उच्य विद्यालय में सोमवार को नवनिर्वाचित मुखिया उप मुखिया का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया। इस दौरान पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के बावजूद 52 जनप्रतिनिधियों मे से उदघाटन के मौके पर 18 पहुंचे। बाद मे कई मुखिया व उप मुखिया पहुंचे। जानकारी के मुताबिक आगामी पांच वर्षों के पंचायत कार्यों के नियमानुकूल कुशल संचालन, क्रियान्वयन के महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में महिला प्रतिनिधि के बदले उनके पतियों की भागीदारी भी रही। वहीं कई मुखिया और उप मुखिया प्रशिक्षण लेना मुनासिब ही नहीं समझे। प्रशिक्षण में पतियों के भाग लेने की चर्चा क्षेत्र में जोरों से चल रही है। मालूम हो कि, सरकार के पंचायती राज विभाग की ओर से पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया व उपमुखिया के कुशल कार्यो की संचालन के लिए पंडौल मे पांच से सात सितम्बर तक तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शुरू है। इसमें 26 पंचायत के मुखिया व उप मुखिया सहित 52 प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण में भाग लेना है। जिसमें 26 से अधिक प्रतिनिधि प्रशिक्षण में भाग लिया। मुखिया संघ के अध्यक्ष रामकुमार यादव,भौर मुखिया दिलीप कुमार झा, बिरौल मुखिया विभा देवी,नरपतिनगर मुखिया धनमेंद्र पासवान, पचाढी मुखिया दशरथ झा उपस्थित थे। वहीं उपस्थित प्रतिनिधियों में महिला प्रतिनिधियों की भागीदारी कम रही। तो कई जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण मे आये ही नहीं।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें