https://madhubanikhabar.blogspot.com/google4b43c0dd134b34c0.html स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजन | Madhubani news+

स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजन

 स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजन 

पंडौल-अयाज़ महमूद रूमी-9708137399
                                                                                                                       
पंडौल प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत स्थित आदर्श उग्रनाथ राजकीय मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीपुर में स्वीप कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ.अभिजीत चौधरी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच निबंध, पेंटिंग व वाद विवाद प्रतियोगिता के आयोजन किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने जन जन का यह नारा है, मतदान अधिकारी हमारा है। बदलें अपना सोच विचार, न करें अपना मत बेकार। अपना मतदान लोकतंत्र की पहचान सभी नागरिक करें मतदान सहित दर्जनों नारा लगाते हुए पंचायत क्षेत्र के लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ.अभिजीत चौधरी ने कहा है कि लोक सभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। मधुबनी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए चिन्हित किए गए 25 प्रतिशत लो वीटीआर वाले मतदान केंद्रों पर स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि लोकसभा, विधानसभा व अन्य चुनाव में ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान का प्रयोग करें और मतदान के महत्व को समझें। मतदाता जागरूकता अभियान में विद्यालय के  प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार मिश्र, शिक्षिका आशा कुमारी, खुश्बू कुमारी, फिरोज आलम, शशि कला, विंदू यादव, सुशील कुमार, कृष्ण कांत झा,विनाय कुमार, मो. अब्दुल कलाम सहित दर्जनों प्रखंड कार्यालय कर्मी, विद्यालय के शिक्षक व छात्र छात्राओं शामिल थे।
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Disqus Shortname

msora

Comments system

[disqus]