मधवापुर (मधुबनी) मधवापुर-मटिहानी सीमा क्षेत्र के नर्मदेश्वर नाथ महादेव स्थान से नरसिंह मंदिर परिसर में सीमावर्ती पांच गांव के ग्रामीणों द्वारा आयोजित 21 दिवसीय श्री सीताराम विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकालकर की गई।
इस अवसर पर महायज्ञ स्थल से 1101 कुंवारी कन्याओं, महिलाओं के साथ भगवान श्री सीताराम, हनुमान की आकर्षक झांकियों के साथ जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुए भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जो यज्ञ स्थल से प्रारंभ हो मधवापुर-मटिहानी गांव के विभिन्न रास्तों स गुजरते हुए उत्तर वाहिनी धौंस नदी से पवित्र जल कलश में भरकर पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंचा। कलश यात्रा के आगे-आगे वृंदावन के बाल ब्यास श्री पुरुषोत्मक जी महराज चल रहे थे। शोभा यात्रा में इलाके के सभी वर्ग की महिला-पुरुष बढ़चढ़ कर भाग लिया। कलश यात्रा यज्ञ मंडप पर पहुंचते ही यज्ञ मंडप पर मौजूद आचार्य पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि विधान पूर्वक कलश स्थापित कराया। इसके बाद यज्ञशाला की विधिपूर्वक पूजा कर महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। महायज्ञ आयोजक मंडल के उपाध्यक्ष श्री सीताराम साह ने बताया कि यह महायज्ञ 21 दिनों तक चलेगा। इस दौरान यज्ञशाला में होम एवं 24 घंटे विभिन्न कीर्तन मंडलियों के द्वारा सीताराम नाम संकीर्तन होगा। उन्होंने बताया कि यज्ञ का मुख्य आकर्षण वैष्णोदेवी का दर्शन गुफा के माध्यम से इसके अलावा कैलाश गुफा, अमरनाथ गुफा, शिव लीला, कृष्ण लीला, राम लीला, दुर्गा लीला केसाथ ही 90 फीट ऊंचा महावीरी झंडा का निर्माण हो चुका है जो चलायमान होगा। वहीं करीब दस हजार लोगों के बैठने वाला विशाल प्रवचन पंडाल का निर्माण हो चुका है। जहां प्रतिदिन वृंदावण से आए बाल ब्यास पुरुषोत्मक जी महाराज के द्वारा रामकथा का वाचन किया जाएगा।
कलश शोभा यात्रा में महायज्ञ आयोजन समिति के महासचिव नीलांबर मिश्र, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश साह, बजरंगी प्रसाद गुप्ता, विजय साह, राकेश गुप्ता, चेतन कुमार सहित बड़ी संख्या में सीमावर्ती क्षेत्र के महिला-पुरुष शामिल थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें