ज़ाहिद अनवर (राजु)
/ दरभंगा/ रूमी सकरी

दरभंगा--प्रधानमंत्री
श्री नरेन्द्र मोदी ने आज दरभंगा के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में उपभोक्ताओं से सीधे
बात कर उज्ज्वला योजना की सफलता को लेकर फीडबैक माँगा और इससे संबंधित होनेवाले लाभ
के बारे में बताया। उन्होंने उपभोक्ताओं से सीधे दो सवाल किया कि क्या आपसे इस योजना
के एवज में कोई राशि की माँग की गई है और इस योजना का कितना लाभ आपको पहुँच रहा है।
उपभोक्ताओं ने बारी बारी से सभी प्रश्नों के उत्तर दिए। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी
ब्रजेश कुमार के साथ एचपी गैस एजेंसी आर जे भवानी के मालिक जगन्नाथ झा, पाराडाइज इंडियन गैस एजेंसी के मालिक उमर फारुक रहमानी, एवं आर जे
भवानी के फील्ड मैनेजर मो गयासुद्दीन अंसारी उर्फ़ राजा जी मौजूद थे। उपभोक्ताओं के
रूप में आर जे भवानी की उपभोक्ता निमैटी निवासी शहनाज़ बेगम, सरिता कुमारी और लालपुर निवासी रुबीना बेगम थी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें