https://madhubanikhabar.blogspot.com/google4b43c0dd134b34c0.html आला अधिकारी की अच्छी पहल, दरभंगा प्रमंडल आयुक्त ने आमजन संवाद परिचर्चा में लोगों की समस्या सुनी | Madhubani news+

आला अधिकारी की अच्छी पहल, दरभंगा प्रमंडल आयुक्त ने आमजन संवाद परिचर्चा में लोगों की समस्या सुनी

ज़ाहिद अनवर (राजु) / दरभंगा रूमी सकरी 


दरभंगा--आज दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त मयंक बड़बड़े ने आम जनसंवाद परिचर्चा के तहत केवटी प्रखंड के करजापट्टी गांव के बजरंग बली मंदिर परिसर में आम लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को लेकर परिचर्चा की। इस परिचर्चा में आमजन ने सीधे तौर पर आयुक्त के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। परिचर्चा में लोगों ने बाढ़, सड़क, नल, जल बिजली और जन वितरण से जुड़ी समस्याओं को रखा। अधिकांश लोग बाढ़ के स्थाई निदान को लेकर आयुक्त का ध्यान आकृष्ट किया। इस परिचर्चा में अपर समाहर्ता मोबीन अली अंसारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता पुष्पेश कुमार, अंचल अधिकारी संतोष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी तौकीर हाशमी, पंचायत के किशोर कुमार झा, सरपंच बरूनेन्द्र चौधरी, बरियौल के मुखिया सुधीर मिश्र, कुशेश्वर सहनी के अलावे महिलाएं ने भी काफी संख्या में परिचर्चा में भाग लिया। बाद में प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया।
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Disqus Shortname

msora

Comments system

[disqus]