पंडौल।अयाज़ महमूद रुमी, 9708137399
लोहिया स्वच्छ अभियान को लेकर चल रहे ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन योजना खानापूर्ति बनकर रह गया है। जिसका उदाहरण पंडौल प्रखंड के सागरपुर एवं पंडौल पश्चिमी में देखने को मिल रहा है। कचरा के डब्बे मे रहे जा रहे है अनाज।
पंचायत के लोगों ने क्या कहा देखिये Video-https://youtube.com/watch?v=72dWtzrQ0ac&feature=share
डब्बा वितरण का पंचायतों में उद्घाटन करने जिला से उप समाहर्ता विशाल राज पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने से एक दिन बाद से ही कचड़ा उठाये जाने का वादा पंचायत के लोगों से किया था मगर डेढ़ माह बाद भी उक्त पंचायतों में कचरा प्रबंधन का कोई काम होता दिखाई नहीं दे रहा है। उद्घाटन के मौके पर मिले कूड़ेदान के डब्बे में कई लोग अनाज रख रहे हैं। तो कई लोगों के डब्बे को चूहों ने कुतर डाला है। ऐसा ही एक मामला पंडौल पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर चार में देखने को मिला है। जहां उद्घाटन के मौके पर मिले कचरा डब्बे में अनाज रखा हुआ पाया गया। इस संबंध में गृह स्वामीराम सुंदरी देवी ने बताया कि उन्हें 20 दिन पहले कचरा उठाने के लिए डब्बा मिला था। परंतु कचड़ा की गाड़ी नहीं आई जिस कारण डब्बा दूसरे सामान रखने के काम आ रहे हैं। पंडौल निवासी मोहन महतो ने बताया कि उनके पुत्र को यह कचड़ा का डब्बा मिला था। जबकि कचरा उठाने के लिए गांव में किसी को भी डब्बा नहीं मिला। जिस कारण कचरा उठाने वाली गाड़ियां भी नहीं आती है। मजबूरन उक्त डब्बा में वह अनाज रख रहे हैं। सागरपुर निवासी मोहम्मद इरशाद ने बताया कि उन्हें कचरा उठाने के लिए रिक्शा दिया गया है। डेढ़ माह से वे रिक्शा अपने दरवाजे पर लगा रखे हैं। गांव में कचरा डब्बा वितरण नहीं होने के कारण वह साइकिल नहीं चला पा रहे हैं। जबकि उनको मिला डब्बा अपने दुकान में रखे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक पंडौल पश्चिमी में सात लाख 80 हज़ार से अधिक की निकासी की गयी है। तो वही सागरपुर मे चार लाख 80 हज़ार रुपये की निकासी सरकारी खाते से की है। प्रखंड कोडिनेटर अमृता भर्ती ने बताया कि उन्हे फोटो भेज कर कचड़ा उठाने की जानकारी दी गयी है। जबकि लोगों ने बताया कि न रिकसा आता है न वे कचड़ा जमा करते है। आश्चर्य ये है कि पंचायत से उठाया गया कचड़ा कहा रखा जाएगा ये मात्र चिन्हित किया गया है। वार्ड सदस्य पूनम देवी ने आरोप लगाया कि मुखिया आम सभा व कार्यकारणी की बैठक नही करते। न ही कभी योजनाओं की जानकारी देते जिसका नतीजा है अपनी मर्जी से पैसा निकासी कर रहे है।
इस संबंध में पंडौल पश्चिमी के मुखिया अरविंद कुमार पूर्वे ने कहा कि वितरण कार्य अभी चल रहा है। तथा कुछ स्थानों पर रिक्सा भी चलाए जा रहे हैं। जल्द ही डब्बा वितरण होने के बाद पंचायत के सभी क्षेत्रों में कचरा उठाओ कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वही सागरपुर पंचायत के मुखिया ने बताया कि चार लाख अस्सी हज़ार की निकासी में ठेला व ई-रिक्शा तथा कचरा प्रबंधन के लिए उपलब्ध कीट खरीदारी की गई है। जल्द ही पंचायत में डब्बा वितरण के बाद कार्य सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी।
पंडौल बीडीओ डॉ अभिजीत चौधरी ने कहा कि जहां डब्बा वितरण नही हुआ है वहां जल्द वितरण और कचरा उठाव जल्द होगा। जिसके लिए संबंधित कर्मी को निर्देश दिया गया है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें