पंडौल बाज़ार का पिछले बीस दिनों से बिजली बंद है जिसका कारण ट्रांसफर्मर जल जाना है | बताया जाता है कि पंडौल बाज़ार स्थित २०० के.बी. छमता वाले ट्रांसफर्मर पर १७५ उपभोक्ता के बदले ६०० उपभोक्ताओं का बिजली जुड़ा है दूसरा कारण यह भी बताया जाता है के २५ वर्षों से एक ही ट्रांसफर्मर से नए उपभोक्ताओं को जोड़ा जा रहा है जिस कारण लो वोल्टेज एवं पुराने तारों का टूटना एवं ट्रांसफर्मर का जलना जारी है स्थानीय लोगों के द्वारा बिजली विभाग के सम्बंधित अधिकारीयों को हमेशा आगाह किया जाता रहा है परन्तु विभाग के द्वारा उदासीनता बरते जाने कि शिकायत कि है | दूसरी तरफ जाम कर रहे लोगों ने बताया कि विद्युत कार्यालय सकरी के स्टोर कीपर के द्वारा नाजायज़ रूपये कि मांग की जाती है अन्यथा ट्रांसफर्मर लगाने में देर होने की भी बात कही जाती है | जाम कर रहे लोगों के द्वारा प्रखंड विधायक विनोद नारायण झा के प्रति रोषव्यक्त किया,एवं कहा कि प्रखंड कार्यालय,अंचल कार्यालय,कालेज एवं थाना जैसे महत्वपूर्ण कार्यालय को प्रभावित होते हुए भी विधायक एवं अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहें हैं | दरभंगा से मधुबनी जा रहे डी.आई.जी.एवं कमिशनर भी जाम में फंसे गए,एवं स्वयं गाड़ी से उतर कर जाम कर्ताओं से वार्ता कर आश्वासन दिया के दो रोज़ के अन्दर समस्या का हल कर दिया जायेगा , तब जाकर जाम हटा | जाम करने वालों में जय नारायण महतो,रतन महासेठ,मनोज कुमार चौधरी,ओमसाहू,अमर जी मंडल,मुन्नू जी,जीतेन्द्र जी,राजेश खर्गा,शेखर पासवान,श्याम चौहान,चुन्नू सिंह,आफ़ताब पहलवान आदि प्रमुख थे | पंडौल बंद,सड़क ज़ाम,आयुक्त फंसे
पंडौल बाज़ार का पिछले बीस दिनों से बिजली बंद है जिसका कारण ट्रांसफर्मर जल जाना है | बताया जाता है कि पंडौल बाज़ार स्थित २०० के.बी. छमता वाले ट्रांसफर्मर पर १७५ उपभोक्ता के बदले ६०० उपभोक्ताओं का बिजली जुड़ा है दूसरा कारण यह भी बताया जाता है के २५ वर्षों से एक ही ट्रांसफर्मर से नए उपभोक्ताओं को जोड़ा जा रहा है जिस कारण लो वोल्टेज एवं पुराने तारों का टूटना एवं ट्रांसफर्मर का जलना जारी है स्थानीय लोगों के द्वारा बिजली विभाग के सम्बंधित अधिकारीयों को हमेशा आगाह किया जाता रहा है परन्तु विभाग के द्वारा उदासीनता बरते जाने कि शिकायत कि है | दूसरी तरफ जाम कर रहे लोगों ने बताया कि विद्युत कार्यालय सकरी के स्टोर कीपर के द्वारा नाजायज़ रूपये कि मांग की जाती है अन्यथा ट्रांसफर्मर लगाने में देर होने की भी बात कही जाती है | जाम कर रहे लोगों के द्वारा प्रखंड विधायक विनोद नारायण झा के प्रति रोषव्यक्त किया,एवं कहा कि प्रखंड कार्यालय,अंचल कार्यालय,कालेज एवं थाना जैसे महत्वपूर्ण कार्यालय को प्रभावित होते हुए भी विधायक एवं अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहें हैं | दरभंगा से मधुबनी जा रहे डी.आई.जी.एवं कमिशनर भी जाम में फंसे गए,एवं स्वयं गाड़ी से उतर कर जाम कर्ताओं से वार्ता कर आश्वासन दिया के दो रोज़ के अन्दर समस्या का हल कर दिया जायेगा , तब जाकर जाम हटा | जाम करने वालों में जय नारायण महतो,रतन महासेठ,मनोज कुमार चौधरी,ओमसाहू,अमर जी मंडल,मुन्नू जी,जीतेन्द्र जी,राजेश खर्गा,शेखर पासवान,श्याम चौहान,चुन्नू सिंह,आफ़ताब पहलवान आदि प्रमुख थे |
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें