मधुबनी, जिला राजद द्वारा स्थानीय रेलवे स्टेशन चौक पर गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन बाद नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता करते हुए युवा राजद के प्रदेश महासचिव मो. अहमदुल्लाह ने कहा कि सूबे में भ्रष्टाचार, अराजकता चरम सीमा पर पहुंच गया है और सरकार सुशासन की राग अलाप रही है। उन्होंने सूबे में सत्ताधारी गठबंधन के प्रमुख घटक के कोषाध्यक्ष के आवास से करोड़ों रुपये बरामद की चर्चा करते हुए कहा कि जमुई में धनबाद की महिला पर्यटन की दुष्कर्म बाद हत्या कर दी गई। मानस यादव ने कहा कि नीतीश सरकार में एक भी विकास कार्य धरातल पर नजर नहीं आ रहा है। बल्कि सूबे में भ्रष्टाचार दिनानुदिन बढ़ता जा रहा है। छात्र राजद के प्रदेश महासचिव संतोष कुमार यादव ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में सुशासन शोध का विषय बन कर रह गया है। उन्होंने कहा कि सूबे में चारों ओर हत्या, लूट, तोरी, डकैती, महिला उत्पीड़न सहित अन्य आपराधिक मामलों में बेतहाशा इजाफा सरकार की नाकामयाबी को उजागर करती है। सभा को चन्द्रशेखर झा सुमन, ब्रह्मदेव यादव, विजय कुमार यादव, शिव कुमार सिंह, गणेश यादव, रमेश यादव, सुनील पासवान, राजकुमार साह, हामीद अंसारी, मो. अकील ने भी संबोधित किया।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें