पंडौल 22 दिसम्बर
पंडौल के कई इलाकों में आधार के नाम पर फर्जीवारा जारी.प्रशासन
मूकदर्शक बनी
जानकारी के अनुशार पंडौल प्रखण्ड में सिल्वरटच कम्पनी के जरिये
निशुल्क आधार इन्रोल्मेट कि जा रही है | बिहार सरकार ग्रामीण विकास विभाग के पत्रांक-199951
दिनांक 5/09/14 के अनुशार सभी जिला पदाधिकारी को पत्र दिया जा चूका है | वंही आधार
बनाने के लिए विभिन्न कम्पनी के लोगों को कार्य क्षेत्र दिये गए है,मगर पैसे के लिए
कई कम्पनिया अपने अधिकार क्षेत्र में कार्य ना कर दुसरे इलाकों में व्यक्ति विशेष लोगों
के निजी मकान में आधार बनाने का गोरख धंधा चल रहा है | पंडौल में काम कर रहे सिल्वरटच
अधिकारी जिग्नेश कुमार और पंकज कुमार बताते है की आधार निशुल्क है और इसे बनाने के
लिये सरकारी संस्था या केंद्र होना चाहिये | सिल्वरटच को पंडौल प्रखण्ड के इलावा जयनगर,रहिका
प्रखण्ड कार्य क्षेत्र प्राप्त है जिसकी सूचना और आदेश पत्र प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी
को दिये जाने के पश्चात कार्य किये जा रहे है | मगर पंडौल में कुछ अन्य कम्पनी के लोग
बिना कार्य क्षेत्र के कार्य कर हमे नुकसान कर रहे है |
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें