पंडौल-एलआईसी कर्मियों ने देश व्यापी बंद का किया समर्थन
सकरी स्थित एसएसओ एलआईसी कार्यालय के अभिकर्ताओं ने अपने भविष्य हितार्थ मांगो को लेकर भारतव्यापी शांति पूर्वक हड़ताल के समर्थन में आज सकरी शाखा में धरना दिया और कार्यालय के काम-काज को ठप रखा | धरना में प्रमुख मांगों में बीमा अधिनियम में अनुच्छेद 44 पूर्णस्थापना, एलआईसी पालिसी पर सर्विस टेक्स की समाप्ति, एलआईसी पालिसी पर आयकर सम्बन्धी टी.डी.एस की समाप्ति,अभिकर्ता की प्रीमियम अदायगी क्षमता के अनुसार 5 लाख से 25 तक किया जाये,अभिकर्ताओं को पहचान पत्र निर्गत किये जाये | धरना में मुख्यरूप से आर. सी.एल दास,मोहन कुमार लाभ,सुभोध कुमार झा,भवेंद्रनाथ कर्ण,ललन कुमार झा उपस्थित थे
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें