प्रशासन टीम ने मुखिया टीम को हराया
पंडौल | अयाज़ महमूद रूमी
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंडौल हाई स्कूल मैदान
में प्रशासनिक पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों के बिच एक दिवसीय क्रेकेट मैच खेला गया |
जिसमें प्रशासन की टीम ने जनप्रतिनिधि टीम को 33 रनों से हरा कप जित लिया | प्रशासनिक टीम के कप्तान अंचलाधिकारी
राजीव रंजन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया | पंडौल थानाध्यक्ष सुरेन्द्र
पासवान, सीओ राजीव रंजन, सकरी थानाध्यक्ष राजेश कुमार, पत्रकार रूमी, इन्दिरा आवास पर्वेक्षक
रजनीश कुमार की अच्छी बल्लेबाजी की मदद से प्रशासन की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में 149 रन बनायी | जवाब में प्रखंड व्यपार मंडल अध्यक्ष मुन्ना सिंह
की कप्तानी में जनप्रतिनिधि टीम विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ, स्थानिय विधायक समीर
कुमार महासेठ] राजद प्रखंड अध्यक्ष जीवछ यादव , मुखिया महासंघ अध्यक्ष रामकुमार यादव,
पूर्व जिला उपाध्यक्ष भारत भूषण, पैक्स अध्यक्ष हीरालाल दास, मुखिया मो मुजाहिद अंसारी,
निर्मल प्रसाद, हरेराम चौहान की मदद से निर्धारित ओवर में महज 119 रन ही बना सकी | इस तरह प्रशासनिक टीम ने जनप्रतिनिधि टीम को
30
रनों से हरा दिया | पंडौल थानाध्यक्ष सुरेन्द्र पासवान को मैन
ऑफ दी मैच तो निरंजन झा की अच्छी बल्लेबाजी का पुरस्कार मिला |

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें