अयाज़ महमूद रूमी
बुधवार
की रात सकरी थाना क्षेत्र में हुई डकैती की घटना से आस पास के लोग डरे सहमे से है |
घटना ब्रह्मोत्रा निवासी निवासी 95
वर्षीय अवकाश प्राप्त
इंजिनियर शशी शेखर ठाकुर के आवास में दिया गया |
जानकारी
के अनुसार अपनी पत्नी रूमी देवी ठाकुर सोये थे । इसी दरम्यान रात बारह से एक बजे
के बिच चार युवकों ने घर में घुस लूटपाट कर
गृहस्वामी को घायल कर एक लाख से अधिक की संपति लुट आसानी से चलते बने ।ज्ञात हो कि
इससे पूर्व भी 2017 में ही इनके घर में चोरी की घटना हो चुकी है । इनके छोटे बेटे रिटायर
कर्नल धीरेन्द्र कुमार सवपरिवार चंडीगढ़ में रहते है । दो बड़े बेटों का देहांत हो चूका
है जिनके परिवार बहार रहते है । घटना में अपराधियों ने गृहस्वामी को बुरी तरह
मारपीट कर अधमरा कर दिया | घायल का इलाज सकरी स्थित रामशिला हेल्थकेयर में चल रहा
है | जो खतरे से बाहर बतलाये जा रहे है | उक्त घटना के संबंध में सदर इंस्पेक्टर डीपी
यादव ने बताया कि अपराधियों को संभवत इस बात की जानकारी थी की सोमवार को इन्होने पोस्ट
ऑफिस से पैसा निकाला है जो घर में रखा है । उन्ही पैसो को लुटने वे घर पर धावा बोला
था ।घटना की जाँच करने विशेष टीम को पटना से बुलाया गया है मामले की अनुसन्धान जारी
है बहुत जल्द अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा । सूचना मिलते ही थाना प्रभारी लाल बाबु
पासवान, एसआई मो फहीम खान, कृतनारायण सिंह घटना स्थल पर पहुँच घायल बृद्ध
को इलाज के लिए सकरी नर्सिंग होम ले आये ।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें