https://madhubanikhabar.blogspot.com/google4b43c0dd134b34c0.html विकास कार्यों में किया खर्च जो विपक्ष को नही दिख रहा : नित्यानंद राय | Madhubani news+

विकास कार्यों में किया खर्च जो विपक्ष को नही दिख रहा : नित्यानंद राय

ज़ाहिद अनवर (राजु) / दरभंगा सहयोग रूमी सकरी 


दरभंगा--भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नित्यानंद राय आज स्थानी परिसदन में पत्रकारों के साथ रू-ब-रू हुए। उनके सीधे निशाने पर कांग्रेस पार्टी थी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश को लेकर जिस तरह से कांग्रेस नेताओं का वक्तव्य आ रहा है उसे उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हिन्दुस्तान की परम्पराओं के अनुसार कांग्रेस का आचरण कभी ठीक नहीं रहा है। लगे हाथ उन्होंने राजद को भी घेरा और कहा कि आज राजद पिछड़ो और दलितों की बात करती है लेकिन 15 साल के शासन के दौरान इन वर्गों के लिए कोई काम नहीं किया है लेकिन महज चार साल के शासनकाल में भाजपा ने गरीबों, दलितों और पिछड़ों का विकास किया है। इतना ही कालाधन को जप्त कर विकास कार्य में लगाया है। गांव-गांव तक बिजली पहुंचायी गई और 31 करोड़ लोगों को जनधन योजना से जोड़ा गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे लोग एक साथ मिलकर गरीब के बेटे को प्रधानमंत्री के रूप में देखना नहीं चाह रही है। संवाददाता सम्मलेन में अम्बेदकर का भी जिक्र किया और कहा कि उनसे से जुड़े पंचतीर्थ का विकास किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की वजह से तीन तलाक से मुक्ति मिली है। माननीय उच्चतम न्यायालय भी तीन तलाक को गैर कानूनी करार दिया है। संवाददाता सम्मलेन में प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर, विधायक संजय सरावगी, जीवेश मिश्र, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, राम निवास प्रसाद, मिश्री लाल यादव, डॉ. मुरारी मोहन झा, अंजनी निशाद,  आदित्य कुमार, मीना झा, अशोक नायक, मुकुंद चौधरी, अमलेन्दु झा आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Disqus Shortname

msora

Comments system

[disqus]