https://madhubanikhabar.blogspot.com/google4b43c0dd134b34c0.html सकरी निवासी आरोपी ग्रिल काट कर दरभंगा से फरार | Madhubani news+

सकरी निवासी आरोपी ग्रिल काट कर दरभंगा से फरार

 



पंडौल।अयाज़ महमूद रुमी, 9708137399

चाकू मारकर दो लोगों को घायल करने वाला आरोपी दरभंगा पर्यवेक्ष गृह से भाग निकला है। दरभंगा से फरार हुए तीन आरोपियों मे मधुबनी जिला के राजनगर बासोपट्टी व सकरी थाना के कांड का आरोपी है।

पंडौल में राशि निकासी के बावजूद नही बंटा कचड़ा डब्बा देखिये-https://madhubani24khabar.blogspot.com/2022/09/blog-post_14.html

जानकारी के अनुसार सकरी थाना के कांड संख्या 139/22 का आरोपी दरभंगा पर्यवेक्ष गृह से भाग निकला है। फरार आरोपी सकरी फकरन टोला का निवासी है। उक्त आरोपी सकरी थाना मे दर्ज प्राथमिकी का मुख्य आरोपी है। जिसने 26 जुलाई 2022 को रात्रि करीब 1:30 बजे करी बाजार मे दुकान चलाने वाले दलसिंहसराय निवासी मजहरूल आलम के घर चोरी के नियत से घुसा था। इस दौरान गृह स्वामी तथा उनके यहां काम करने वाला एक व्यक्ति जाग गया। तथा आरोपी युवक को पकड़ने की कोशिश की इस दौरान आरोपी ने दोनों युवक पर चाकू से जलवा हमला कर दिया था। बावजूद इसके गृह स्वामी ने आरोपी को अन्य लोगों की मदद से धर दबोचा तथा पुलिस के हवाले कर दिया। वही घायल मजहरूल आलम को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। आरोपी युवक को दरभंगा के लहरिया सराय स्थित पर्यवेक्ष गृह में भेज दिया गया था। जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी दो अन्य आरोपियों के साथ पर्यवेक्ष गृह ग्रिल मे लगे ताला काटकर वहां से भाग निकला है। बताया जाता है कि उक्त युवक के साथ राजनगर कांड संख्या 168/21 तथा बासोपट्टी कांड संख्या 286/21  का आरोपी भी भाग निकला है। जिसको लेकर दरभंगा एवं मधुबनी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Disqus Shortname

msora

Comments system

[disqus]