पंडौल।अयाज़ महमूद रुमी, 9708137399
पंडौल मुख्यालय स्थित एसके प्लस टू उच्य विद्यालय में सोमवार से नवनिर्वाचित मुखिया उप मुखिया का तीन दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। जिसमे महिला मुखिया के साथ उनके पति भी प्रशिक्षण मे उपस्थित रहे।
आगामी पांच वर्षों के पंचायत कार्यों के नियमानुकूल कुशल संचालन, क्रियान्वयन के महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में महिला प्रतिनिधि के बदले उनके पतियों की भागीदारी देखने को लगातार मिल रही है। प्रखंड प्रशासन व पंचायती राज पदाधिकारी के उपस्थिती मे मुखिया के रिश्तेदार प्रशिक्षण केंद्र मे उपस्थित दिखे। जिससे प्रखंड प्रशासन की मौन सहमति समझी जा सकती है। जबकि महिला आरक्षित पदों पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभाग के सख्त निर्देश है। बावजूद महिलाओं के पद पर उनके रिश्तेदार रौब दिखाते आसानी से देखने को मिल रहे है। मालूम हो कि सरकार के पंचायती राज विभाग की ओर से पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया व उप मुखिया के कुशल कार्यो की संचालन के लिए पंडौल मे पांच से सात सितम्बर तक तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इसमें 26 पंचायत के मुखिया व उप मुखिया सहित 52 प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण उपस्थित रहना था जिसमे से 30 प्रतिनिधि प्रशिक्षण में भाग लिया। वहीं मुखिया संघ के अध्यक्ष राम कुमार यादव के अलावा दिलीप कुमार झा प्रशिक्षण अधिकारी विकास मिश्रा व कैलाश कुमार उपस्थित थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें