पंडौल (मधुबनी) पंडौल थानान्तर्गत फतेहपुर बेलाही गांव में अपनी बेटी से शादी नहीं कराने पर एक पिता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। इस संबंध में मृतक की पत्नी के बयान पर सात लोगों के खिलाफ दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार फतेहपुर बेलाही निवासी शंभु नारायण ठाकुर (45) सोमवार रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गये थे। इसी दौरान देर रात करीब 1 बजे बासोपंट्टी थाना के कलना निवासी बिपिन ठाकुर ने मृतक के दो पड़ोसियों के साथ छत के रास्ते आंगन में घुस कर उन्हें छुरा घोंप दिया। छुरा शंभु नारायण ठाकुर की छाती, चेहरा व आंख के नीचे लगा। गंभीर रूप से घायल हालत में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने एक आरोपी श्यामानंद ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पत्नी ललिता देवी ने सदर अस्पताल में पंडौल पुलिस के समक्ष अपने बयान में कहा है कि उनकी नाबालिग पुत्री जो महज 13 साल की है व आठवीं कक्षा में पढ़ती है, के साथ बिपिन ठाकुर शादी करना चाहता था व इसके लिए शंभु नारायण ठाकुर पर दबाव बना रहा था। मगर शंभु नारायण ठाकुर को यह शादी मंजूर नहीं थी। उसी विरोध के चलते साजिश के तहत उनकी हत्या कर दी गयी। इस संबंध में थाना कांड संख्या 261/11 दर्ज कर 7 को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। उधर पंडौल थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश ने बताया कि एक नामजद श्यामानंद ठाकुर की गिरफ्तारी कर ली गयी है। अन्य की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। सदर डीएसपी कर्मलाल ने भी घटनास्थल पहुंच जांच की है।
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
Disqus Shortname
msora
Comments system
[disqus]
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें