झंझारपुर (मधुबनी) : लखनौर प्रखंड के बेलौंचा गांव के एक मुसलमान मो. उस्मान का पूरा परिवार इन दिनों भगवन भास्कर की पूजा में तल्लीन हैं। मो. उस्मान की धर्मपरायणता यहां धर्मनिरपेक्षता का नायाब उदाहरण है। यह परिवार 10 वर्षो से छठव्रत करता है। 10 वर्ष पूर्व उसके बेटे की तबियत खराब हुई थी और मैवी गांव के उसके एक दोस्ताना परिवार चुल्हाई दास की पत्नी ने भगवान भास्कर से मन्नत की कि मो. उस्मान का पुत्र परवेज शेख अगर ठीक हो गया तो जीवन पर्यन्त मो. उस्मान सूर्यदेव को कोनिया वगैरह चढ़ाएगा। परवेज शेख के ठीक होते ही प्रति वर्ष वह भगवान भास्कर को कोनियां चढ़ाता है और समूचा परिवार हिन्दू रीति के अनुसार भगवान सूर्य को नमन करता है।
लेख को दर्जा दें
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें