ज़ाहिद अनवर (राजु) / दरभंगा
दरभंगा--पिछले दिनों बस स्टैंड के समीप आपसी गोलीबारी में तीन लोगों की हुई मौत का खुलासा करते हुए आज दरभंगा पुलिस ने इसमें शामिल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने सदर थाना में पत्रकारों को बताया कि बस स्टैंड के पास हुए हत्या को लेकर इसमें शामिल लाल बिहारी गैंग के 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में तीन नामजद अभियुक्त राजेश यादव, लक्ष्मण यादव, श्याम लाल यादव समेत तीन अप्राथमिक अभियुक्त विजय कुमार राय, संजय कुमार और लाल बिहारी के खासमखास माने जाने वाले साधु यादव को गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जमीन को लेकर यह विवाद उत्पन्न हुआ था। पूरे मामले में बस स्टैंड में बर्चस्व की लड़ाई ना होकर यह जमीनी विवाद था इसी में 3 लोगों की हत्या हुई थी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें