https://madhubanikhabar.blogspot.com/google4b43c0dd134b34c0.html कोसी परियोजना के लिए सात सौ करोड़ खर्च कर रही है सरकार –मंत्री | Madhubani news+

कोसी परियोजना के लिए सात सौ करोड़ खर्च कर रही है सरकार –मंत्री


पंडौल।अयाज़ महमूद रुमी, 9708137399

1962 से चल रही कोसी परियोजना मे पहली बात नहर मे पानी पहुंचाया नीतीश सरकार ने, पश्चिमी कोसी नहर के लिए 700 की योजना दी गई है सिर्फ मधुबनी जिला में ही ग्यारह सौ करोड़ की लागत से सिंचाई पर काम की जा रही है। उक्त बातें जल संसाधन मंत्री संजय झा ने पंडौल प्रखंड के भवानीपुर पंचायत में पार्टी सदस्यता अभियान के उद्घाटन पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने बताया कि 1962 से कोसी परियोजना के बारे मे सुनते आ रहे थे। परियोजना में तेजी से काम नीतीश सरकार मे शुरू किया गया है जिसका नतीजा स्थानीय लोगों ने देखा जब पहली बार नहर मे पानी आया। बुधवार को पंडौल प्रखंड के भवानीपुर पंचायत के मुखिया रुद्रकांत झा के आवास पर जदयू के पार्टी सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। मौके पर मंत्री संजय झा डॉ विनोद कुमार सिंह जिप सदस्य सईदा बानो व स्थानीय मुखिया रुद्रकांत झां ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर 150 लोगों से अधिक लोगों के द्वारा पार्टी सदस्यता ग्रहण की गई। मौके पर मंत्री ने कहा कि मधुबनी जिला में सिंचाई व्यवस्था को ठीक करना मेरा प्रमुख लक्ष्य है। जिसको लेकर वह ईमानदारी पूर्वक कार्य में जुटे हैं। वहीं उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सत्ता आती जाती रहती है मगर दोस्त बन कर राजनीति में पीछे से किसी पर हमला करना कहीं से उचित नहीं है। नीतीश कुमार की चाहत यूं ही पूरे बिहार समेत पूरे भारत में नहीं है। बल्कि उनके अंदर ऐसी काबिलियत है जिसको सभी धर्मों के लोग सम्मान देते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई गलतफहमी में ना रहे गठबंधन कि नीतीश सरकार 2025 तक कुशल सत्ता चलाएगी। डॉ विनोद कुमार सिंह बिहार का बेटा प्रधानमंत्री बने यह कौन नहीं चाहेगा। और इसके लिए 2024 में सभी लोगों को मिलकर नीतीश कुमार के हाथ को मजबूत करना पड़ेगा। वही जिप सदस्य सईदा बानो ने कहा कि शराबबंदी सरकार की महत्वपूर्ण फैसलों में से एक है। जिससे महिलाओं का जीवन सुखद हुआ है शराब के नशे में महिलाओं पर अत्याचार का ग्राफ बेहद तेजी से घटा है। सकरी पश्चिमी के पूर्व मुखिया शराब आजम ने कहा कि नीतीश कुमार सबसे बेहतर मुख्यमंत्री है जिन्होंने सभी धर्मों का सम्मान किया है। मौके पर मुखिया अरुण कुमार पूर्वे कमरुद्दीन समेत मुखिया महासंघ के अध्यक्ष रामकुमार यादव दशरथ झा पूर्व मुखिया केदार झा अहमद हुसैन दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामप्रवेश पासवान विजयकांत झा राजकुमार कामत आदि उपस्थित थे। वही उग्रनाथ शाखा नहर के तटबंध पर बनेगी सड़क, तीन प्रखंडों के निवासियों को होगा लाभ। जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने उग्रनाथ शाखा नहर पर विभाग द्वारा नवनिर्मित दो द्विपथीय पुलों का लोकार्पण किया,साथ ही एक एकपथीय पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया

नहर पर दो पुलों के निर्माण से आसपास के निवासियों के लिए बाबा उग्रनाथ मंदिर तक आवागमन हुआ सुलभ 


बिहार सरकार के जल संसाधन तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा बुधवार को पंडौल प्रखंड के शुभंकरपुर में जल संसाधन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने जल संसाधन विभाग द्वारा उग्रनाथ शाखा नहर के  आरडी 99.10 तथा आरडी 99.60 पर नवनिर्मित द्विपथीय सेतु का लोकार्पण किया। साथ ही आरडी 109.22 पर एक एकपथीय सेतु के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। नहर पर दो द्विपथीय पुलों का निर्माण हो जाने से पंडौल प्रखंड के शुभंकरपुर, भवानीपुर, नवटोल और शकरपुरा सहित आसपास के अनेक गांवों के निवासी लाभान्वित होंगे। इससे क्षेत्र के लोगों के लिए बाबा उग्रनाथ मंदिर तक आवागमन भी सुलभ हो गया है।


SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Disqus Shortname

msora

Comments system

[disqus]