पंडौल।अयाज़ महमूद रुमी
अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक थाना को लिखित प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही है।
जानकारी के अनुसार सकरी थाना क्षेत्र के यादव टोला निवासी बबलू यादव उम्र करीब 34 वर्ष सकरी थाना के समय लगे बालू के बाजार में मजदूरी का काम करता था। इस दौरान शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार कर वहां से भाग निकला। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए उसे सकरी स्थित एक निजी हॉस्पिटल में लाया गया। जहां बेहतर उपचार के लिए उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जबकि घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया। परंतु रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जिसके बाद शव उनके घर सकरी यादव टोला लाया गया। सकरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। इस संबंध में सकरी निवासी वीरेंद्र यादव ने बताया कि मृत्यक बेहद गरीब परिवार का था जिसे दो लड़का एक 10 वर्षीय लड़की है। घटना के बाद से ही मृतक की पत्नी घुरनी देवी का रो रो कर बुरा हाल है जिसे ग्रामीण हौसला देने में जुटे हैं। वही छठ जैसे महापर्व की एक दिन पहले ही ऐसी घटना होने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अमृत कुमार साह ने बताया कि मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें